ज़िन्दगी
सिर्फ लड़की और प्यार नहीं ज़िन्दगी
सिर्फ अच्छी या बेकार नहीं ज़िन्दगी
सिर्फ जीत या हार नहीं ज़िन्दगी
सबकी ख्वाहिश पूरी करे
इतनी लाचार नहीं ये ज़िन्दगी
किस्मत के मारो के लिए चमत्कार नहीं ये ज़िन्दगी
सबके साथ रहती ईमानदार नहीं ये ज़िन्दगी
सिर्फ एक बार मौका देती बार-बार नहीं ये ज़िन्दगी !!
ज़िन्दगी है कुरुक्षेत्र, जिसमें तुझको है जीतना
ज़िन्दगी है एक परीक्षा जिसे, तुझको है लिखना
ज़िन्दगी एक खेल है, जिसे तुझको है खेलना
ज़िन्दगी है एक संघर्ष, जिसे तुझको है झेलना
ज़िन्दगी है दुःखदायी, हर चीज में खुशी ढूंढ़ना
ज़िन्दगी है अनंत सागर, पानी की छोटी बूँद ना
ज़िन्दगी लेती इम्तिहान हर मोड़ पर
हर एक चौराहे, हर एक रोड़ पर
छोड़कर, कई भाग जाते इसे छोड़कर
तोड़कर, कई निकलते रिकॉर्ड तोड़कर
नया रिकॉर्ड बनाना इतना है नहीं आसान
सिर्फ घर-बार नहीं, हर चीज़ करनी पड़ती कुर्बान
आत्मनिर्भरता और अपने लक्ष्य पर धयान
कई लगती दुआएँ और कई लगते है आज़ान
दुआओं पर नहीं, विश्वास कर मेहनत पर
न हाथों की रेखा, और ना अपने किस्मत पर
हर एक कदम उठा सोच-समझकर
अपने को पहुंचाएगा तू रोड़ से करोड़ पर !!!
TO BE CONTINUED....
THIS IS MY OWN POINT-OF-VIEW ABOUT LIFE.
WRITTEN BY-
SIDHANTA.

Kya baat!! Kya baat!! Kya baat!!!
ReplyDeletebhut mast
ReplyDeletethanks
DeleteThank you for appreciating me...
ReplyDeleteYou are absolutely right boss...in this teen age u got lots of experience about life...it's very long journey...life is a drama also we each are playing several roles.lots of huddles will come and we have to overcome it ...keep writing and stay blessed 🙌
ReplyDeleteThank you. Keep loving it...
Delete