आपकी बहुत याद आती है

आपके ही ख्याल मेरे दिमाग में छपे हैं
दिलोदिमाग ने आपकी यादे कहीं और ही छिपा रखे हैं
किसी और ही दुनिया में खो जाते हैं
जब आपकी याद आ जाती है
सच बताऊँ आपको तो, आपकी बहुत याद आती है।
न जाने कितनी यादे आपसे जुड़ी हैं
कुछ अच्छी और कुछ यादें बुरी हैं
आपको याद करना हमारी जरूरत और मजबूरी है
सही नहीं जाती मुझसे, आपकी ये दूरी है
आपकी यादे मेरी जिंदगी में एक अहम किरदार निभाती है
भले ही कह नहीं पाते, पर आपकी याद बहुत आती है।
कोई रिश्ता न होते हुए भी, आपसे जुड़े वो नाते
आपके साथ काटी हर वो रातें
आपकी और मेरी हर खट्टी-मीठी यादें
आपके मुँह से निकली वो प्यारी-प्यारी बातें
आपसे हुई वो लम्बी-छोटी मुलाकाते
आपके साथ बिताई हर पल मेरे दिमाग में रह जाते
हर बात मुझे याद है, हर एक पल-पल की
चाहे वो आज की हो या हो फिर कल की
जितनी सुन्दर आपकी हँसी है, उतनी ही मासूम हैं आपकी आँखें
बिना कुछ कहे ही, जो सब बात कह जाते
आप हंसती तो हम भी मन-ही-मन खुश हो जाते
आप पर अगर आती कोई मुसीबत,
तो हम भी डर के मारे घबरा जाते
काश, काश हम अपने दिलों की बात एक-दूसरे को बता पाते
कि आपसे दूर हम और रह पाते
कितनी भी बातें कर लूँ मैं आपसे,
फिर भी कुछ बातें रह जाती है
दिन हो या रात हो आपकी याद बहुत याद है।
आप देते हिम्मत हमें, तो हम जोश से भर जाते हैं
आपकी वो Affection पाकर, जैसे दिल में "Rain of Rose" हो जाते हैं
आपसे बात करने के वास्ते हर दिन नए-नए Topic की खोज हो जाती है
आप कब आओगे, बस इसी बात पर बातें close हो जाती है
शायद आपको कुछ काम होगा, शायद आप भी मजबूर हो
जब भी मैं आपको पाता नहीं अपने पास
तो न जाने क्यों मैं हो जाता हूँ निराश
बस तब, "आप जरूर आओगे" दिल में ये उम्मीद जाग जाती है
जल्दी वापस आ जाओ आपकी बहुत याद आती है।
WRITTEN BY-
SIDHANT
DEDICATED TO ALL MY FRIENDS,RELATIVES & MOSTLY MY SCHOOL AND TEACHERS.
इसे उन लोगों के साथ जरूर SHARE करें जो LOCKDOWN की वजह से आपसे दूर हैं और जिन्हे आप बहुत याद कर रहे हैं !!
ALSO DO NOT FORGET TO CHECK OUT MY OTHER BLOGS..
COMMENT, SHARE & SUBSCRIBE.
FOLLOW US ON FACEBOOK:-https://www.facebook.com/Creative-Kawi-111679173984399/?ref=aymt_homepage_panel&eid=ARDeJiX4pHDx7Ga6KdYvVhM6iRdQNYIZFnCn8whVGb-S_zv2-NbXUDR3d-KjDLlP5pgcpCnjjL5IRIuf
THANKS FOR READING.







0 Comments:
Post a Comment
👍Thanks for appreciating me.
Keep loving and keep sharing 👍
Thanks for reading..