PAISA {पैसा}

PAISA {पैसा} 


लोग इसके लिए बदल देते हैं अपनी फितरत 
जिसके पास होता है ये, बदल जाती है उसकी किस्मत 
दुनिया में एक ही चीज़ है ऐसा
जिसे हमलोग कहते है पैसा 

आज-कल लोग पैसे को सबकुछ मानते हैं 
कोई इसे भगवान, कोई इसे अल्लाह और रब, कुछ मानते हैं 
कुछ इसे हाथ का मैल और कुछ अपना लक मानते हैं 
कुछ लक्ष्मी माता की कृपा और 
जिनको न मिले वे अपना बुरा भाग्य मानते हैं  

इस दुनिया में पैसा लोगों की
 बन गई है जरूरत
रोटी, कपड़ा, मकान इनकी भी लगती है कीमत 
जिनके पास होता है पैसा उन्हें मिलता है बहुत इज्जत 
जिसके पास ये होते हैं, उसकी बन जाते ये ताकत 
पैसे होते जिनके पास उसकी चमक जाती है किस्मत 
पैसे से ही पता चलती है किसी की मेहनत 
भले ही कई फायदे हैं इसके, पर इससे ज्यादा हानि ही होती है 
ख़त्म कर देती है ये इंसानियत, बदल देती ये लोगों की फितरत 
 
ताकत भी है पैसे किसी की,
 किसी की बन जाते कमजोरी 
इसी की वजह से अपराध होते सारे, 
इसी की वजह से होती है चोरी 
इसी की वजह से जेब किसी की,
काले धन से भर जाती पूरी
पैसे ही तो हैं जिसकी वजह से किसी को 
दूसरों के सामने दिखानी पड़ती कटोरी 
   


पैसा ही तो है जो रिश्तो में डालता दरार 
इसी की वजह से ही तो समाज में फैला है भ्रष्टाचार 
मेहनत करने वाला भी, बन गया है बेईमान 
पैसे ही तो है जिसकी वजह से लोग ले रहे हैं एक-दूसरे की जान 
इंसानियत तो बची नहीं, अब बच न पायेंगे इंसान 
कुछ फायदा हो सकता है, अगर दे दो आप मेरी इस बात पर ध्यान 
पैसा तो है सिर्फ, पल-दो-पल का मेहमान 
चंद पैसो के लिए, न बदलो अपनी ईमान 
रिश्तो और सच्चाई को ही देना तुम अहमियत 
इन्ही बातों से ही कोई असल में बनता है धनवान 
पैसे को कभी भी अपने पर न होने दें हावी
विनती कर रहा हूँ मैं, मैं Creativeकवि ।  
 ----------------------- * ---------------------- * --- ------------------
MONEY
MATTERS..
BUT IT 
ISN'T
EVERYTHING.
----------------------- * ---------------------- * --- -------------------

WRITTEN BY-
SIDHANT 

ALSO DO NOT FORGET TO CHECK OUT MY NEW BLOGS..

  



>

CreativeKawi

Author & Editor

Creative writing with valueable content.

3 Comments:

  1. Nice beta keep it up 👍👍👍

    ReplyDelete
  2. true lines
    yeh baat toh sach h ki aaj har koi paiso ke liye apne rishton ko chod dene
    ko taiyaar h
    keep it up bro

    ReplyDelete

👍Thanks for appreciating me.
Keep loving and keep sharing 👍
Thanks for reading..