TEACHER{शिक्षक}

TEACHER{शिक्षक}

Happy Teachers day नाम से पता चल गया होगा कि आज मैंने किसके बारे में लिखा होगा। आज मै Poem नहीं लिखूंगा क्योंकि आज मै जिनके बारे में लिख रहा हूँ उनके विषय में Poem लिखना एक सही माध्यम नहीं। जिनके बारे में किताब लिखे जा सकते उनके बारे में Poem लिखूं, इतनी मेरी योग्यता नहीं।आज मैं बताऊंगा कि शिक्षक या Teachers क्या हैं ?

शिक्षक, गुरु या Teacher वे शख्सियत या ऐसे ख़ास इंसान हैं जो हमें अपने बच्चों के तरह प्यार देते है। हमारे सपनों को पूरी करने की शिक्षक एक ऐसी अदृश्य सीढ़ी है जो हमेशा हमें शिखर पर पहुँचाने की कोशिश करते रहते हैं, बिना किसी स्वार्थ के। शिक्षक वो हैं जिनमे कई तरह के गुणों की खदान होती है। इसे बताने के लिए मैं कुछ पंक्तियाँ लिखना चाहता हूँ -
जो स्वयं है Library, स्वयं ही Calculator
जिनका दिमाग है इतना तेज, जैसे हो कोई Computer
और न जाने कितने ऐसे गुण छिपे हैं जिनके भीतर 
उन ख़ास शख्शियत का नाम ही है Teacher.

Teacher वो है जो खुद एक ही क्षेत्र में कार्य कर, हमें अलग-अलग मुकाम तक पहुँचाते है। हर शिक्षक ऊपर से सख्त होते हैं पर अंदर से हमें उतना ही प्यार करते हैं। हर शिक्षक एक कुम्हार की तरह ही है जो कच्चे घड़े को ऊपर से ठोकता जरूर है पर उसके पीछे एक सहारा भी देता है ताकि घड़ा टूटे न। 
ये हमारा फ़र्ज़ है की हम भी उनकी बातें समझे और उस कच्चे घड़े की तरह बनने की कोशिश करें। 
अंत में मैं बस इतना कहना चाहूँगा -
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुःसाक्षात् परब्रह्म
तस्मै श्रीगुरवे नम: ॥
-------------*-------------------*-------------
HAPPY TEACHERS DAY TO ALL MY TEACHERS.
YOU HAVE BEEN PLAYING VERY IMPORTANT ROLE IN MY LIFE.
THANK YOU FOR EVERYTHING YOU GAVE ME, THE POSITION I HAVE GOT TODAY IS ONLY BECAUSE OF YOUR BLESSINGS AND HARD EFFORTS. I WILL BE GRATEFUL TO ALL MY TEACHERS.
---------------*------------------------*------------
THANKS A LOT ...

WRITTEN BY-
SIDHANT

ALSO DO NOT FORGET TO CHECK OUT MY OTHER BLOGS..
SHARE IF YOU LOVE YOUR TEACHERS.


THANKS FOR READING.










>

CreativeKawi

Author & Editor

Creative writing with valueable content.

2 Comments:

👍Thanks for appreciating me.
Keep loving and keep sharing 👍
Thanks for reading..