CORONA कोरोना {PART-2}

CORONA कोरोना (Part-2)

सिर्फ वही Time Table दोहराना 
सोकर उठना, खाकर TV देखना और फिर सो जाना 
कोई काम बचा नहीं करने को, सिर्फ एक जगह अपनी शरीर टिकाना 
न कोई मंजिल, न कोई लक्ष्य और न किसी चीज़ का ठिकाना

 
उसका हो गया फायदा जो है फिल्मों का दीवाना 
रामायण वापस आ गया, फिर वापस आ गया साथिया साथ निभाना


परीक्षा रह गई आधी
शादियों का है season, पर हो नहीं रही है शादी 
क्या आ गयी है दुनिया की बर्बादी 
इस कोरोना ने छीन ली हमारी आज़ादी
हर गली, हर मोहल्ले में Police कर रही है Patrolling
Police के साइरन की हो रही है Howling
घर में रखकर लोगों को Police कर रही कोरोना की Controlling
पिटाई की Images हो रही है Social Media में Trolling
भले ही Police वाले कर रहे है पिटाई 
लेकिन समझ लो कि वो कर रहे तुम्हारी भलाई 

सरकार ने सिर्फ एक बात खराब की 
पता नहीं क्यों खोल दी दुकाने शराब की 
पीने वालों का क्या है, कोरोना से जरूर डरेंगे 
कुछ भी क्यों न हो जाये शराब पीना नहीं छोड़ेंगे 
     

न जाने हो रही है कितनी मौतें 
फिर भी लोग सचेत क्यों नहीं होते 
सरकार कर रही है प्रचार, रोज देखते हो तुम समाचार 
फिर भी क्यों बेखयाली में लेते हो ये विचार। 

>

CreativeKawi

Author & Editor

Creative writing with valueable content.

5 Comments:

👍Thanks for appreciating me.
Keep loving and keep sharing 👍
Thanks for reading..